Advertisement

मकस कहानिका मध्यप्रदेश पर मनाया गया प्रतिभा जैन का जन्मदिन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। मकस कहानिका हिन्दी पत्रिका के मध्य प्रदेश पटल पर बीते 25 जुलाई को भारतीय कवि संघ एवं मकस कहानिका की राष्ट्रीय सूचना प्रभारी प्रतिभा जैन के जन्मदिवस के अवसर पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामनिवास तिवारी “आशुकवि” ने श्रीगणेश और मां शारदे का छायाचित्र प्रतिस्थापित किया। छायाचित्र पर माल्यार्पण कर मकस कहानिका हिंदी पत्रिका के प्रधान संपादक ने दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात संतोष श्रीवास्तव विद्यार्थी ने सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम का आरंभ किया।

सरस्वती वंदना के पश्चात श्याम कुँवर भारती द्वारा कर्ण प्रिय देवी गीत की प्रस्तुति की गयी। प्रियंका साव ने सुन्दर एवं मधुर वाणी स्वागत गीत गाकर  मुख्य अतिथि तिवारी, विशिष्ट अतिथि जैन एवं सभा अध्यक्ष श्याम कुँवर भारती का स्वागत किया।

इस अवसर पर कृति तिवारी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि और सभा अध्यक्ष का स्वागत किया। मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि और सभा अध्यक्ष ने भि प्रतिभा जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उद्बोधन प्रस्तुत किया।

इसके पश्चात भारती के नए भोजपुरी गीत “यार दिल मनावे न” का उद्घाटन किया गया। शिखा गोस्वामी “निहारिका” एवं कविता रॉय ने मंच का संचालन कर कार्यक्रम में शमां बांधे रखा। करीब 25 से अधिक कवियों/कवयित्रियों ने जम कर काव्य रंग बिखेरे।

जिसमें मुख्य रूप से पुष्पा मिश्रा आनन्द, संतोष श्रीवास्तव विद्यार्थी, सुधीर श्रीवास्तव, रामनिवास तिवारी आशुकवि, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, आशा दिनकर “आस”, मीना अग्रवाल, संतोष तोषनीवाल, नरेन्द्र वैष्णव “शक्ति”, भारत प्रसाद प्रजापति, श्याम कुँवर भारती, रजनी प्रभा, दीपांशु पांडेय, शिखा गोस्वामी, प्रियंका साव, आदि।

कृति तिवारी, स्नेहलता पांडेय, कविता रॉय, उमेश नाग, अन्नपूर्णा मालवीया “सुभाषिनी”, अमरनाथ सोनी “अमर”, आमिल कुरैशी, शशि जैयसवार आदि ने अपनी अपनी काव्य प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम देर रात तक चला।

कार्यक्रम के पश्चात स्नेहलता पांडेय द्वारा 10 जुलाई के कवि सम्मेलन का सम्मान पत्र वितरण किया गया। सभी कवियों ने खूब सारे आशीष देकर इस आयोजन और जन्मदिन को सफल बनाया। अंत में प्रतिभा जैन ने सभी अतिथियों, कवियों/कवयित्रियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *