Advertisement

करगली में सत्य साई जन्मदिन पर जरूरतमंदो के बीच प्रसाद वितरण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सत्य साईं सेवा समिति बेरमो-करगली की ओर से बोकारो जिला के हद में घुटियाटांड कॉलोनी स्थित साईं मंदिर में सत्य साईं बाबा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। संकीर्तन में साईं भजनों पर भक्त जमकर झूमे। आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर शाम को पांच बजे से साईं भक्तों ने सुंदर भजन सुनाए। इनमें साईं हमारा हम साईं के, चमका है जीवन सितारा हमारा, मानस भजरे गुरु चरणम, ऐसा प्रेम तुम्हारा, साईं राम हमारा, साईं ओम, साईं ओम, साईं ओम, तन-मन प्राण में साईं ओम, आना ही पड़ेगा बाबा आना ही पड़ेगा, मुझे चरण कमल में ले लो आदि भजन सुनाए।

इस अवसर पर समिति के विजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे बेरमो स्टेशन के समीप स्थित प्रेम नगर कॉलोनी मे सैकड़ो निर्बल वर्ग, कुष्ठ रोगियों, अनाथ, दिव्यांग एवं वृद्ध जनों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। कहा हमें अपने जीवन को पवित्र बनाने के लिए परमार्थ कार्य और दूसरों की सेवा करनी चाहिए।

फुसरो व्यवसाई संघ के आर उनेश ने कहा कि सत्य साईं बाबा का जीवन धैर्य, त्याग और सेवा कार्य पर आधारित रहा। बाबा ने हमेशा सबसे प्रेम, सबकी सेवा करने की सीख दी। भाजपा फुसरो मंडल निवर्तमान महामंत्री दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि हमें दूसरों की सेवा व जन कल्याण के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।

नि:स्वार्थ भाव से सेवा की जानी चाहिए। तभी हमारे द्वारा साईं बाबा का जन्मदिन मनाना सार्थक होगा। मनोज जैना ने कहा कि हमें बाबा के सिद्धांतों पर चलकर अपने जीवन को जीना चाहिए और हमेशा मानव सेवा कार्यों में लगा रहना चाहिए।

इस मौके पर इनमोसा के राष्टीय कार्यकारी अध्यक्ष सह समिति के विजय कुमार सिंह, भाजपा फुसरो मंडल के निवर्तमान महामंत्री दिनेश कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी शंकर सिंहा सहित मनोज जैना, उजैनी जैना, संतोष कुमार पांडेय, दिलीप रवानी सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *