एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो के पटेल नगर चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में 6 जुलाई को भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा किया गया। नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सातवे दिन भगवान शिव की मूर्ति स्थापित की गई।
इस अवसर पर वैदिक ब्राह्मणों के स्वस्ति वाचन एवं वेद मंत्रोच्चार के साथ पुजारी ने पूजन कराया। पूजन अर्चन और महा आरती भंडारे के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। जिससे फुसरो-ढोरी सहित आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया।
अयोध्या से मानस किंकरी मिथिलेश्वरी शास्त्री व उज्जैन से पघारे आचार्य संजय व्यास स्थानीय पुरोहित प्रेम पांडेय ने प्रवचन के दौरान कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी है। रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया।

मौके पर फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, राजेश गुप्ता, वार्ड पार्षद भरत वर्मा, नप कर्मी राजीव कुमार, भाजपा नगर मंत्री टुनटुन तिवारी, समाजसेवी महा रूद्र नारायण सिंह आदि पहुंचकर माथा टेका और क्षेत्र की खुशहाली की कामना किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक दिनेश सिंह, अध्यक्ष जगदीश साव, सचिव उमेश वर्मा, कोषाध्यक्ष अर्जुन महतो, संयोजक मनोज कुमार सिंह, उमेश राम, मुकुंद महतो, रामलाल गोस्वामी, अरुण स्वर्णकार, अभय विश्वकर्मा मुख्य यजमान बिमलेश कुमार सिंह आदि का अहम योगदान रहा।
![]()












Leave a Reply