Advertisement

रघुनाथपुर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ संपन्न, बेरमो विधायक कुमार जय मंगल हुए शामिल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंदनक्यारी प्रखंड के रघुनाथपुर में परशुराम सेवा समाज (वाईसी) के तत्वावधान में आयोजित भगवान परशुराम एवं संकट मोचन हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनुप सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जहां पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया संपन्न की गई। इस अवसर पर बेरमो विधायक सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भगवान परशुराम और हनुमानजी की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही मेरी कामना है। उन्होंने कहा कि यह महायज्ञ समाज को एकता और सद्भाव का संदेश देता है।

उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *