Advertisement

जला ट्रांसफार्मर बदलने के बाद पावरग्रिड घेराव कार्यक्रम स्थगित-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर हास्पिटल चौक स्थित जला ट्रांसफार्मर बदल दिये जाने के बाद इनौस- भाकपा माले ने 21 मार्च को सिरसिया पावर ग्रीड घेराव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। उक्त जानकारी भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दी।

उन्होंने कहा कि शहर के अन्य जगहों पर जले एवं खराब ट्रांसफार्मर, एवी स्वीच, हैंडल, नंगा एवं जर्जर तार बदलने, बिजली बिल में फर्जीवाड़ा बंद करने को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।

भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, इनौस के मो. एजाज, खेग्रामस के प्रभात रंजन गुप्ता ने संयुक्त प्रेस विग्यप्ति जारी कर बताया कि ताजपुर में जला एवं खराब ट्रांसफार्मर, एवी स्वीच, हैंडल, जर्जर नंगा तार, पोल, ओभर लोडेड ट्रांसफार्मर आदि के कारण भीषण विधुत संकट के चपेट में है। इसे लेकर इनौस, माले ताजपुर वासियों को संगठित कर आंदोलन तेज करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *