Advertisement

पैसे कमाने का लालच देकर खेलो 365 पोकर वेबसाइट कर रही है धोखाधड़ी

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। पैसे कमाने का लालच देकर खेलो 365 पोकर वेबसाइट धोखाधड़ी कर रही है। अबतक दर्जनों युवा इसके शिकार बन चुके हैं।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में बालीडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले हेक्टो नामक खाताधारक के साथ खेलो 365 पोकर साइट ने ₹13000 की धोखाधड़ी की। युवक ने बताया कि खेलो 365 ने पहले उससे उसका निजी दस्तावेज़ मांगा। फिर उनसे कहा गया के हम आधिकारिक तौर पर पैन कार्ड को क्रॉस सत्यापित कर रहे हैं।

फिर कुछ दिनों बाद खेलो 365 द्वारा युवक के खाता को निलंबित कर दिया गया। बिना किसी कारण और उनके खाते में पड़ी ₹13000 को भी कंपनी द्वारा जप्त कर लिया गया। पीड़ित युवक ने उनसे अपना खाता निलंबित होने का कारण पूछा तो खेलो 365 ने कहा के आप विभिन्न खाता का इस्तेमाल करते हो जो हमारे नियम के खिलाफ है।

पीड़ित युवक ने उनसे इसका सबूत मांगा तो खेलो 365 ने धमकी देते हुए कहा कि कोई सबूत हम नहीं देने वाले, जाओ जो करना है कर लो। कुछ हासिल नहीं होने वाली। पीड़ित युवक ने बताया के खेलो 365 और भी कई लोगों के साथ लाखों की धोखाधड़ी कर चुकी है। इसलिए सावधान रहें सतर्क रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *