Advertisement

अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों के परिचालन से मुहल्ले का मार्ग गड्ढा में तब्दील, राहगीर परेशान

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत के मुहल्ले की सड़क टोला मार्ग बीते सप्ताह से ही गड्ढानुमा हो गया है। उक्त गड्ढानुमा सड़क पर अन्य वाहनों को तो छोड़ें, बाईक सवार तथा पैदल चलने वालों को भी परेशान होना पड़ रहा है।

बता दें कि, ग्रामीण सड़क का यह जानलेवा गड्ढा दिन रात चल रही अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों के परिचालन से स्थिति उत्पन्न हुई है। मालूम हो कि, पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार सहित दर्जनों रहिवासियों के आपत्ति के बावजूद भी ट्रैक्टर मालिकों द्वारा मार्ग को दुरुस्त करने के बजाय ट्रैक्टरों का परिचालन जारी रखा गया है। उक्त सड़क मार्ग पर 18 नवंबर की शाम कई बाईक सवार गिरने से बाल-बाल बचे। रहिवासियों ने मामले में जिला प्रशासन तथा खनन विभाग से हस्तक्षेप की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *