Advertisement

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभुक को भुगतान

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में ग्राम मडमों पंचायत भवन में 26 जुलाई को प्रधानमंत्री (Prime minister)  जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभुक महाबीर महतो को दो लाख रूपय का चेक सौंपा गया। उक्त चेक बैंक कर्मी के साथ पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो के हाथों दिया गया।

विदित हो कि, बीते कुछ महीनों पूर्व महाबीर महतो की पत्नी पार्वती देवी का आकस्मिक निधन हो गया था। इसी के एवज में लाभुक को 2 लाख रूपय का नगद राशि का चेक दिया गया। मौके पर पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सभी लोगों को करवाना चाहिए।

इससे दुर्घटना होने पर तथा आकस्मिक मृत्यु होने पर उसके परिवार को बीमा योजना का प्रीमियम दिया जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण अवश्य ले। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुखदेव महतो, मुखिया कुंती कुमारी, कैलाश महतो, अर्जुन महतो, घनश्याम महतो, उप मुखिया पूनम कुमारी, जगदीश महतो, मुखिया प्रतिनिधि अजय मिर्धा इत्यादि दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *