Advertisement

पंसस ने पशुओं को पाबंदी लगाने हेतु ढोल बजा कर कराया आगाह

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में मडमो पंचायत में 5 जुलाई को पंचायत के पंचायत समिति सदस्य बहराम हांसदा ने गांव के विभिन्न किसानों को अपने जानवरों को पाबंदी लगाने हेतु ढोल बजा कर अवगत कराया। साथ ही गांव के गोडयत गणेश पुरी पिता मोहन तुरी को पूरे गांव के किसान को अपने अपने मवेशियों को पाबंदी लगाने हेतु ढोल बजवाकर अवगत करवाया।

इस अवसर पर पंसस हांसदा ने कहा कि गांव के किसान ग्रामीणों के बीच अब खेती का महीना चल रहा है जिसे गरीब किसान अपने मेहनत से खेत में बीज लगाते हैं। अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए। जबकि कुछ किसान की लापरवाही से मवेशी खेती को खा जाते या नष्ट कर देते हैं। जिससे किसान को काफी नुकसान होता है।

आप सभी किसान अपने-अपने जानवरों को छुट्टा न छोडेगें। इस बीच किसान जानवर मालिक जानवर को छुटा छोडतें है या नियम के उल्लंघन करते पाए जाने पर दंड के भागीदार खुद होंगे। मवेशी खेती में किसान की खेती खाते पकड़ाये जाने पर 5051 रुपय अर्थ दंड जुर्माना लगाया जा सकता है।

जिसमें गोडायत को लिखित पत्र देखकर पूरे गांव में सूचित करने को कहा गया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजय मिर्धा, सनीचर सोरेन, अखिलेश तुरी इत्यादि अन्य ग्रामीण किसान उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *