विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के झुमड़ा क्षेत्र में एकबार पुनः हाथियों के समूह की सरगर्मी तेज हो गयी है। सुदूरवर्ती क्षेत्र में हाथियों के झुंड से रहिवासियों में दहशत देखा जा रहा है। हाथियों का समूह आयेदिन रहिवासियों के घरों और फसलों को बर्बाद करते रहे हैं।
जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में झुमड़ा की तलहटी क्षेत्र में इन दिनों हाथियों के झुंड के देखे जाने से दहशत फैल गई। बताया जाता है कि, हाथियों के झुंड में छोटे-छोटे बच्चे भी हैं।
ज्ञात हो कि, बीते दिनों चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के झुमरा पहाड़ सहित कई गांव में हाथियों ने कई घर और फसलों को नष्ट कर दिया, जिससे स्थानीय ग्रामीण रहिवासियों को खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं अब यह हाथियों का झुंड महुआटांड़ थाना क्षेत्र मे विचरण कर रहा है। गंगापुर में हाथियों के झुंड और उसके छोटे-छोटे बच्चों के साथ सड़क पार करते देखा गया। हाथियों के आतंक से भयभीत जंगल क्षेत्र में रह रहे रहिवासियों को रात-रात भर जागना पड़ता है कि कब अचानक हाथी आकर उनके फसल और घर को नुकसान पहुंचा कर चला जायेगा।
प्रभावित क्षेत्र के रहिवासियों ने वन विभाग के अधिकारियों से हाथियों को भगाने की गुहार लगाते हुए उचित व्यवस्था देने की मांग की है, ताकि वे जंगली हाथियों को भगा सके। साथ ही सरकार से हाथियों के कोप से नष्ट हुई फसलों और टूटे हुए घरों के लिए मुआवजे की मांग की है।
![]()













Leave a Reply