Advertisement

पंचायत समिति सदस्य के पुत्र ने जनवि में पायी सफलता

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnugarh block) के हद में बनासो पंचायत के नावाटांड निवासी राजू महतो एवं पंचायत समिति सदस्य राधा रानी के पुत्र देवराज ने जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) में सफलता प्राप्त की है।

मास्टर देवराज को अपने गांव का नाम रोशन करने पर बनासो पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर पटेल, बासुदेव महतो, बिनोद महतो, माही पटेल ऊर्फ महेंद्र प्रसाद महतो, धर्मेन्द्र महतो व अन्य गणमान्य जनों ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर पटेल ने जवाहर नवोदय विद्यालय में सफलता प्राप्त देवराज कुमार को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो के रहिवासियों के लिए यह बहुत ही खुशी की बात है। इसकी वे तहे दिल से सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि आज देवराज ने जो सफलता अर्जित की है जो पूरे विष्णुगढ़ में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी तरह अपने आगे की पढ़ाई में मेहनत करके इसे बेहतर प्रदर्शन कर अच्छे मुकाम हासिल करें और अपने माता-पिता और गांव का नाम रोशन करे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *