Advertisement

खाद्य पदार्थ में बढे जिएसटी से पंचायत प्रतिनीधियों में आक्रोश

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। सरकार (Government) द्वारा खाद्य पदार्थो में जिएसटी बढ़ाये जाने से पंचायत प्रतिनीधियों में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर 21 जुलाई को गिरिडीह जिला (Giridih District) के हद में बगोदर प्रखंड मुख्यालय परिसर के बाहर माले समर्थित पंचायत समिति सदस्यों व मुखियाओं ने बैठक के बाद उप प्रमुख हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अपनी मांंगो के लेकर प्रखंड कार्यालय गेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों की मांगो में मुख्य रूप से गिरिडीह जिले को अकाल क्षेत्र घोषित करने व् राहत कार्य अविलंब चालू करने तथा भारत सरकार (Indian Government) के द्वारा खाद्य पदार्थों में लगाए गए 5 प्रतिशत जीएसटी दर वापस लेने को लेकर प्रदर्शन किया गया।

विरोध प्रदर्शन में पंचायत समिति सदस्य कौलेश्वर प्रसाद मंडल, प्रियंका कुमारी, विना कुमारी, गुड़िया देवी, हेमंती देवी, हेमिया देवी, लीलावती देवी, उषा देवी, रेशमी देवी, कुंती वर्मा, सजिदा बेगम, फ़िरदौस आलम, नसीम अंसारी, टेक नारायण साव, मुखिया गायत्री देवी, सावित्री देवी, सरिता साव, बंधन महतो, झरि महतो, पूरन कुमार महतो, बालेश्वर महतो, फारूक अंसारी, योगेन्द्र यादव सहित कई पंचायतों के प्रतिनधि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *