राज्य के विकास से ही हमारा भी विकास होगा – मंगेश कुडालकर
मुश्ताक खान/मुंबई। हमने जो रुख अपनाया है, उसे सबने देखा है। हमने बालासाहेब और दीघे साहब के हिंदुत्व की विचारधराओं को लिया है। अलग-अलग दो विचारधाराओं के कारण फिलहाल हम सभी दो हिस्सों में बांटे हुए हैं, वो दिन दूर नहीं जब हम सभी एक मंच पर होंगे।
शिंदे गुट के कुर्ला विधायक मंगेश कुडालकर (MLA Mangesh Musalman) द्वारा बंटर भवन में आयोजित एक समारोह में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इन सब के बावजूद पूरे महाराष्ट्र (Maharashtra) में हमें अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री (Chief Minister) एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना को कार्यकर्ताओं ने रातों रात बड़ा बनाया है। इस अवसर पर विधायक मंगेश कुडालकर के आलावा प्रकाश सुर्वे, विधायक बालाजी कल्याणकर, मराठी अभिनेता दिगंबर नाइक आदि गणमान्य मौजूद थे।
महाराष्ट्र के सी एम शिंदे यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में विधायकों का काम नहीं हुआ। इससे अस्तित्व का प्रश्न खड़ा हुआ था। अस्तित्व की लड़ाई शुरू हुई थी, करो या मरो का प्रश्न सामने था। प्रश्नों को हल करने के लिए शक्ति का उपयोग किया गया। हम दीघे साहब और बाला साहब के आदर्शों पर चल रहे हैं।

कुछ लोग हमें नहीं चाहते, हम विकास की राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने भारी सभा में ऐलान किया की नागपुर से शिरडी हाईवे 15 अगस्त को खुल जाएगा। मुंबई की सभी सड़कें 2 साल में कंक्रीट की बन जाएंगी। महीनों सरकारी काम (Government Work) को रोकने की इस परम्परा को बदलने की जरूरत है।
मैं जमीन पर काम करने वालों में से एक हूं, मैं जहां भी जाता हूं, मेरा काम चलता रहता है। शिंदे अपनी बातों को कभी विफल नहीं होने देंगे। सरकार लोगों के लिए होनी चाहिए। उन्होंने कभी उम्मीदों के साथ काम नहीं किया। हमारी लड़ाई स्वार्थ के लिए नहीं है। यह एक विचारों की लड़ाई है।
विधायक ने कहा अब सुनी जाएगी सभी की आवाज
इस मौके पर ठाकरे सरकार का नाम लिए बीना कुर्ला विधायक मंगेश कुंडालकर ने जमकर खिंचाई कर दी। विधयक ने विधानसभा क्षेत्र के सिद्धार्थ कॉलोनी, चेंबूर, चूना भट्टी और विशेष कर स्वदेशी मील, कलेक्टर भूमि के विकास आदि मुद्दों पर जोर देते हुए खा की पूर्व सरकार (Government) में सिर्फ जी आर पास होता था।
लेकिन विकास के नाम पर शून्य था। विधायक मंगेश कुडालकर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अलावा मुंबई और राज्य की समस्याओं का पिटारा खोल कर रख दिया। विधायक ने आम व खास लोगों के साथ -साथ बुजुर्गों और रोज कमाने खाने वाले मजदूरों के हित में भी सवाल खड़े किये। ऐसे में मंगेश कुडालकर ने महाविकास आघाडी की पोल खोल कर रख दी।
उन्होंने कहा की मौजूदा महाराष्ट्र की शिंदे सरकार विकास के मुद्दे पर काम कर रही है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बालासाहेब भोसले का जिक्र करते हुए कहा कि करीब तीन दशक पहले ऐसा नहीं था। उनके दौर में हर काम समय पर हुआ करता था, ठीक उसी तरह मौजूदा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी कर रहे हैं। जो कि राज्य के विकास के लिए बेहतर है।
मंगेश कुडालकर ने कहा कि राज्य का विकास ही हम सभी का विकास करेगा। उन्होंने अपने भाषण में पूर्व सी एम देवेंद्र फडणवीस की भी तारीफ की। विधायक ने कहा अब सभी की आवाज सुनी जाएगी।
![]()













Leave a Reply