Advertisement

पत्रकार एकता मंच द्वारा वनभोज का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। पत्रकार एकता मंच द्वारा 9 जनवरी को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां प्रखंड (Gomiyan block) के चांपी घाट दामोदर नदी तट पर असनापानी में आयोजित किया गया था। वनभोज में मंच के अधिसंख्य सदस्यों ने उपस्थित होकर मौके का लाभ उठाया।

मंच द्वारा आयोजित वनभोज (Van Bhoj Organized by manch) के अवसर पर आयोजित अल्प बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में संगठन की मजबूती पर बल दिया। साथ हीं संगठन की सफलता का श्रेय सदस्यों में सामूहिक अनुशासन और एक-दूसरे के प्रति विश्वास को दिया।

अल्प बैठक व् वनभोज में पत्रकार एकता मंच के अध्यक्ष जगदीश महतो, कार्यकारी अध्यक्ष एसपी सक्सेना, सचिव बिजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष साबिर अंसारी, चन्द्रशेखर कुमार, कोषाध्यक्ष बीरमणि पांडेय के अलावा राम अयोध्या सिंह, राम प्रवेश सिंह, जगदीश भारती, पवन कुमार सिंह, अविनाश कुमार उर्फ राजा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *