Advertisement

परशुराम जयंती सह ब्राह्मण समाज स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो (Bokaro) के बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी (Operative Colony) स्थित संपूर्ण ब्राह्मण समाज के केंद्रीय कार्यालय प्रांगण में 13 जनवरी को भगवान परशुराम जयंती समारोह सह संस्था का स्थापना दिवस मनाया गया। अध्यक्षता एसएन पांडेय ने की।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष जितेंद्र दुबे ने कहा कि संस्था का गठन 13 वर्ष पूर्व 13 जनवरी को 13 लोगों के द्वारा मिलकर किया गया।

आज संस्था वट वृक्ष बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पूरे देश स्तर पर संपूर्ण विप्र को संस्था से जोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है।

इसके लिए आधुनिक तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है। संस्था के उद्देश्य एवं लक्ष्य स्पष्ट करते हुए केंद्रीय महासचिव डॉ. एके पांडेय ने कहा कि विप्र समाज के लोग समाज में अग्रणी भूमिका निभाने के साथ सबको साथ लेकर चलते हैं।

लेकिन अपने समाज के लोगों का सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, व्यवसायिक, धार्मिक सहित अन्य कार्यों में पूर्ण रुप से सहयोग एवं सुरक्षा प्रदान करना संस्था का दायित्व एवं कर्तव्य है।

कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय महासचिव, केंद्रीय मीडिया प्रभारी अनिल पाठक, प्रदेश अध्यक्ष हरेराम पांडेय, प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान धनबाद जिला एवं बोकारो जिला कमेटी की घोषणा की गई।

धनबाद जिला कमेटी (Dhanbad district Committee) अध्यक्ष सुमन चौबे, सचिव देवी झा, कोषाध्यक्ष गीता देवी को एवं बोकारो जिला कमेटी में अध्यक्ष अन्नु मिश्रा, उपाध्यक्ष नीलू दुबे एवं बिंदु तिवारी, सचिव सीमा मिश्रा, उपसचिव उषा तिवारी एवं रानी त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष संगीता मिश्रा को बनाया गया। वहीं महिला समिति बोकारो का परामर्शदाता प्रेम लता मिश्रा एवं उषा तिवारी को बनाया गया।

जबकि महिला प्रदेश अध्यक्ष माला दुबे को बनाया गया। बतौर अतिथि राधेश्याम गोस्वामी, बॉबी पांडेय, बोकारो जिला (Bokaro District) संयोजक शोभनाथ पांडेय आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के मजबूती पर बल दिया। धन्यवाद ज्ञापन एवं संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश चौबे ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *