Advertisement

बीएसएल के ब्लास्ट फर्नेस में लागत नियंत्रण, उत्पादन वृद्धि पर सुझाव मेला का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के ब्लास्ट फर्नेस विभाग में 4 अप्रैल को सुझाव मेला का आयोजन किया गया। उक्त मेले का मुख्य विषय लागत नियंत्रण, उत्पादन में वृद्धि और सुरक्षा रहा, जिसका उद्देश्य विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु कर्मियों के रचनात्मक विचारों को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम का संयुक्त रूप से शुभारंभ महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्याम सुंदर तथा महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) जे. जोदार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने लागत कम करने, परिचालन दक्षता बढ़ाने और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक (आईईडी) धीरज चौधरी, महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस-विद्युत) विनय कुमार, महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस-ऑपरेशन्स) अशोक राय, महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस-ऑपरेशन्स) एस. के. महंत तथा उप महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस-यांत्रिकी) आर. एन. साहू उपस्थित थे।

समारोह का कुशल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस-ऑपरेशन्स) धनंजय कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों द्वारा दिए गए सुझावों की सराहना की और उन्हें विभाग की उन्नति के लिए आवश्यक बताया। यह सुझाव मेला ब्लास्ट फर्नेस विभाग की उत्पादकता बढ़ाने और परिचालन लागत को अनुकूलित करने की दिशा में बोकारो इस्पात संयंत्र की एक सराहनीय पहल है।सुरक्षा और नवाचार के प्रति कर्मियों की सक्रिय भागीदारी न केवल उत्पादन लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक होगी, बल्कि संगठन में निरंतर सुधार और व्यावसायिक उत्कृष्टता की संस्कृति को भी और अधिक सुदृढ़ करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *