Advertisement

नारायणी नदी पुल घाट पर दीपोत्सव सह गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। दीपावली की पूर्व संध्या पर 11 नवंबर की संध्या वैशाली जिला हाजीपुर के नारायणी नदी पुल घाट पर दीपोत्सव सह गायत्री संगीतमय दीप महायज्ञ का विराट आयोजन किया गया। दीपोत्सव सह गायत्री संगीतमय दीप महायज्ञ के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर हाजीपुर नगर क्षेत्र के हजारों रहिवासियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर गायत्री मंत्र की आहुति दी गयी। साथ हीं जिले वासियों के अमन, चैन, सुख, समृद्धि की कामना की गयी। इस अवसर पर भव्य संगीत कार्यक्रम भाई संतोष सावन के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में लोक गायिका पल्लवी सिंह ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति देकर हर किसी को झूमने को बाध्य कर दी।

बताया जाता है कि इस दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हाजीपुर के सामाजिक कार्यकर्ता निशांत गांधी, रक्तवीर प्रवीण कुमार इत्यादि ने स्थानीय युवकों के सहयोग से पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने का काम किया है। जिसकी चहूंओर सराहना की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *