एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड राज्य चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ राज्य कार्य समिति की ऑनलाइन बैठक 2 जुलाई को गूगल मीट के माध्यम से आयोजित किया गया। संघ के प्रदेश महामंत्री सपन कुमार कर्मकांर की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में देवघर, गोड्डा, राँची, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा, चतरा, पाकुड़, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा, बोकारो समेत विभिन्न जिले के प्रतिनिधि सदस्यों ने भाग लिया।
आभाषी बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सपन कुमार कर्मकार ने राज्य सरकार से चतुर्थवर्गीय कर्मचारी से जुड़े ज्वलंत मांगों को अविलंब पूर्ति करने की माँग की। दो सूत्री मांगों जिसमें चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की प्रोन्नति के प्रावधानों में सीमित प्रतियोगिता की व्यवस्था को समाप्त करते हुए वरीयता एवं योग्यता के आधार पर तृतीय के पद पर एक मुश्त पद प्रोन्नति प्रदान किया जाए।
(झारखंड गठन के बाद गत 26 वर्षों से चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों का वर्ग 4 से वर्ग 3 में पद प्रोन्नति लंबित है) तथा आदेशपाल, पिउन, चपरासी, अनुसेवक के स्थान पर कार्यालय सहायक नाम घोषित करना शामिल है की पूर्ति हेतु जोरदार आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।। इस अवसर पर सर्वसम्मति से राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें संथाल परगना प्रमंडल के चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ के सदस्यो द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को दो सूत्री मांगों की तुरंत पूर्ति हेतु ज्ञापन समर्पित करना, केबिनेट में मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान पद प्रोन्नति से पदनामकरण से सम्बंधित मांगों को मोटे अक्षरों से लिखावट का तख्तीयाँ लेकर मंत्रालय के चतुर्थ वर्गीय कर्मियों का पंक्तिबद्ध मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शित करना, मुख्यमंत्री से वार्ता हेतु समय की माँग करने हेतु पत्र समर्पित करना, मनसून सत्र के पूर्व सभी स्थानीय विधानसभा सदस्यों को संघ के 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल बनाकर दो सूत्री माँग सबँधी पत्र समर्पित कर उनसे न्याय दिलाने की माँग करना शामिल है।
आभाषी बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की सफलता हेतु तेज गति से प्रचार-प्रसार की कार्रवाई प्रारंभ किया जाये। बैठक को झारखंड राज्य चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ के चंद्रशेखर तिवारी, संतोष कुमार दास, सपन कुमार (देवघर), वरुण कुमार, प्रमोद राम, हीरालाल दास, अंकित कुमार, मंटुन दास, रुपेश कुमार पांडेय, अजय कुमार सिंह, सोहेल अहमद, प्रदीप कोरवा, प्रमोद प्रसाद, बिप्लब दत्ता, सत्येंद्र यादव, संजय कुमार चौधरी, अशोक कुमार एवं अन्य सदस्यों ने सम्बोधित किया।
![]()













Leave a Reply