Advertisement

मकस कहानिका हरियाणा अध्याय पर ऑनलाइन भव्य कवि सम्मेलन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। मकस कहानिका पर बीते 30 जुलाई को कलम के जादूगर मुंशी प्रेमचंद का जन्मदिवस ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ चंद्र त्रिखा ने श्रीगणेश और मां शारदे के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया।

मकस कहानिका के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात शिखा गोस्वामी ने सरस्वती मां की वंदना गाकर कार्यक्रम का आरंभ किया। यहां ऑनलाइन किशन लाल कहार ने सुन्दर स्वागत गीत गाकर  मुख्य अतिथि,  विशिष्ट अतिथि श्याम कुंवर भारती तथा सभाध्यक्ष बलवंत तक्षक का स्वागत किया।

इस अवसर पर मकस कहानिका के राज्य प्रभारी विनोद कश्यप ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि और सभा अध्यक्ष का स्वागत किया। मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि और सभाध्यक्ष ने जन्मदिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं के साथ उद्बोधन प्रस्तुत किया।

मकस कहानिका हिंदी पत्रिका की सह-सम्पादक विभा तिवारी ने अपनी खनकदार आवाज से मंच का बेहतरीन संचालन कर कार्यक्रम में शमां बांध कर रखा। करीब 30 से अधिक कवियों/कवयित्रियों ने जम कर काव्य रंग बिखेरे।

जिसमें मुख्य रूप से संगीता शर्मा कुंद्रा (चंडीगढ़), कंचन भल्ला (चंडीगढ़), “पागल फ़क़ीरा” किशन लाल कहार, बून्दी (राजस्थान), राजकुमार अरोड़ा गाइड, मधु गोयल मधुल कैथल हरियाणा, विनोद कश्यप, आदि।

श्याम कुँवर भारती, प्रतिभा जैन, शिखा गोस्वामी, सुखमिला अग्रवाल भूमिजा (जयपुर राजस्थान), संतोष तोषनीवाल, सुधीर श्रीवास्तव, शोभा प्रसाद (गुरुग्राम, हरियाणा) आदि ने अपनी-अपनी काव्य प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम देर रात तक चला। अंत में प्रतिभा जैन ने सभी अतिथियों, कवियों/कवयित्रियों का आभार धन्यवाद व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *