एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय के एमएसएमई विकास कार्यालय रांची द्वारा बोकारो जिले में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्वेश्य लाभार्थियों को योजना से मिलने वाले लाभ, पात्रता एवं आवेदन की प्रक्रिया इत्यादि के बारे में वृहद रूप से जानकारी देना एवं जागरुक करना है।
उक्त कार्यशाला का उद्घाटन 19 नवंबर को बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के भेंड्रा स्थित लौहकामी सभागार, प्रशिक्षण- सह- उत्पादन केंद्र में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि नावाडीह बीडीओ विकास कुमार हेंब्रम, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र बोकारो राजेन्द्र प्रसाद एवं मंच पर उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
आईईडीएस, सहायक निदेशक एवं कार्यक्रम के संयोजक, एमएसएमई-विकास कार्यालय, रांची गौरव ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूप-रेखा से अवगत कराते हुए बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना में 18 पारंपरिक विद्याओं में कार्य करने वाले कारीगर और शिल्पकार सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को 5 से 7 दिन का प्रशिक्षण एवं रुपए 500/प्रतिदिन की दर से स्टाइपेन देय होगा तथा प्रशिक्षण उपरान्त टूल किट हेतु 15 हजार रूपए ई-वाउचर के रूप में प्राप्त होंगे।
कहा कि प्रथम चरण में एक लाख रूपए तक का ऋण तथा द्वितीय चरण में दो लाख रूपए तक का कोलेटरल फ्री ऋण (15 प्रतिशत ब्याज की दर से) की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण प्राप्त करने पर पीएम विश्वकर्मा प्रमाण-पत्र और पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने भारत सरकार की और से उद्यमियों के विकास हेतु उपलब्ध अन्य योजनाओं से भी अवगत कराया।
वहीं, डायरेक्टर गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्नीकल कैम्पस (जीजीएसईएसटीसी) कांड्रा (बोकारो) प्रियदर्शी जारुहार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस डिजिटल दौर में उपस्थित लाभार्थियों को ई कॉमर्स बाजार के माध्यम से अपने उत्पादों की व्यापकता को बढ़ाना चाहिए, जिससे वे अपने सामानो को वैश्विक बाजार के ग्राहकों को भी बेच सके।
डायरेक्टर, मैट्टा टूल्स इंडस्ट्रीज प्रोड्युसर कंपनी लिमिटेड सह मुखिया भेंड्रा नरेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा की भारत सरकार की ओर से परंपरागत कारीगरों के विकास हेतु यह बहुत अच्छा मंच है। कहा कि भेंड्रा में इस आयोजन के लिए एमएसएमई विकास कार्यालय रांची को साधुवाद। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने हेतु सभी को मिलकर एक साथ प्रयास करने की आवश्यकता है। भेंड्रा के पोस्टमास्टर विशाल कुमार, खोस्को के पोस्टमास्टर प्रशांत किस्कू एवं हरिहरपुर(धनबाद) के पोस्टमास्टर ललन कुमार पांडेय ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया।
मौके पर जिला उधोग केंद्र बोकारो के महाप्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने अपने विचार व्यक्त किए तथा झारखंड सरकार की ओर से उद्यमियों के विकास हेतु उपलब्ध योजनाओं के बारे में बताया एवं लाभार्थियों को जरूरी सहायता का आश्वासन दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नावाडीह विकास कुमार हेम्ब्रम ने संबोधन में कहा कि भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना विश्वकर्मा जयंती 17 सितम्बर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डिजिटली लॉन्च (लागू) की गई थी। उन्होंने सभा में उपस्थित 18 पारंपरिक विद्याओं में कार्य करने वाले कारीगरो और शिल्पकारों से इस योजना का लाभ लेने हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में ई कॉमर्स के माध्यम से सामान बेचने की प्रक्रिया सीखने का आह्वान किया।

एलडीएम आबिद हुसैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा प्रतिभागियों को बैंक द्वारा उपलब्ध ऋण सुविधा एवं आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में सविस्तार रामझाया। आईपीपीबी, धनबाद पौलग कुमार द्वारा 58 लाभुकों को आईपीपीबी पोर्टल पर, श्रीजय प्रकाशक, क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक पेटीएम धनबाद द्वारा 7 पीएम विश्वकर्मा लाभूकों को पेटीएम पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग किया गया एवं यूपीआई क्यू आर कोड बनाकर दिया गया जिससे उन्हें डिजीटल लेन देन में सुविधा हो।
कार्यशाला में बीईसी नावाडीह मोहन प्रसाद एवं जिला उद्यमी बोकारों किशोर रजक ने प्रतिभागियों को झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया। यंग प्रोफेशनल के कृष्णा राव ने कार्यक्रम की समाप्ति पर सभा में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
![]()













Leave a Reply