Advertisement

हिंदू नववर्ष पर गुवा थाना शिव मंदिर में किया गया आलौकिक श्रृंगार

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सेल गुवा क्षेत्र स्थित गुवा थाना में हिंदू नववर्ष की शुरुआत आलौकिक श्रृंगार से किया गया।

जानकारी के अनुसार नववर्ष को लेकर बीते 19 मार्च को थाना प्रभारी गुवा नीतीश कुमार, बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव एवं टोंटो थाना प्रभारी सुकेश हेम्ब्रम की देखरेख में मंदिर के पुजारी लक्ष्मण उपाध्याय द्वारा भगवान शिव का आलौकिक श्रृंगार किया गया। पंडित ने श्रृंगार कर बताया कि शिवलिंग का श्रृंगार महादेव को प्रसन्न करने का एक पवित्र तरीका है, जिसमें चंदन, भस्म, बेलपत्र, धतूरा और रुद्राक्ष का उपयोग मुख्य है।

बताया जाता है कि श्रृंगार से पूर्व गंगाजल से अभिषेक कर, चन्दन का त्रिपुंड लगाएं गये। इसके बाद चांदी या धातु के आभूषणों से सजाकर शिव का भव्य रूप तैयार किया गया।
इस अवसर पर बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव ने कहा कि चैत्र नवरात्रि, जो हिंदू नववर्ष की शुरुआत (वसंत ऋतु) में आती है, नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का पावन पर्व है। यह शक्ति आराधना, आध्यात्मिक शुद्धि और मानसिक शक्ति का प्रतीक है। यह समय नकारात्मकता को दूर करने और नए कार्यों के आरंभ के लिए बेहद शुभ माना जाता है, जिसमें रामनवमी का विशेष महत्व है।

गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि यह साल मानव जीवन में नई उमंग और अपार सफलताएं लेकर आया है। टोंटो थाना प्रभारी सुकेश हेम्ब्रम ने कहा कि इस वर्ष सभी अधिक उन्नति करें। देश एवं प्रदेश में प्यार, मोहब्बत, भाईचारा एवं शान्ति बनी रहे, ऐसी भगवान शिव से कामना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *