Advertisement

सावन की पहली सोमवारी पर तेनुघाट के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सावन की पहली सोमवारी पर 3 अगस्त को भगवान भोलेनाथ के जयघोष से बोकारो जिला के हद में तेनुघाट का पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।

इस अवसर पर खासकर तेनुघाट एक नंबर स्थित पहाड़ी शिव मंदिर समेत सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी। सावन माह की पहली सोमवारी पर सुबह से ही तेनुघाट के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव के शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित कर विशेष पूजा की गई। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर में महिला, पुरुष, बच्चे, बड़ो का लगातार तांता लगा रहा। यहां स्थित तेनुघाट पहाड़ी शिव मंदिर, बड़ा चौक मंदिर, मार्केट, सरहचिया, उलगड्डा, चांपी और आसपास के मंदिर में भक्तों का दिनभर तांता लगा रहा।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *