एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर नाइन स्थित जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय मे 10 सितंबर को यूनियन कार्यकारिणी एवं शाखा पदाधिकारीयों की अहम बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के महामंत्री बी के चौधरी ने की।
आयोजित बैठक मे बोनस सहित अन्य मांगो पर विस्तृत चर्चा मे भाग लेते हुए वक्ताओं ने सेल प्रबंधन और एनजेसीएस का मजदूर विरोधी मानसिकता पर प्रकाश डालते हुए एक स्वर मे कहा कि कर्मीयों के अथक परिश्रम का नतीजा है कि प्लांट मुनाफा छोड़कर कभी घाटा मे नही रहता। बाबजूद इसके इस्पात कर्मीयों और ठेका कर्मीयों का लम्बित मांगो पर प्रबंधन और एनजेसीएस की मानसिकता मजदूर विरोधी रहा है। इसलिए मजदूरों का इमानदारी से पक्ष रखने वाला जय झारखंड मजदूर समाज को आन्दोलन की ओर बढ़ना चाहिए। क्योंकि मजदूर वर्ग को एक मात्र हमारे युनियन और नेताओं पर भरोसा है।
बैठक में सभी वक्ताओं के सुझाव के उपरान्त महामंत्री बी के चौधरी ने कहा कि हमारी युनियन अपने स्थापना काल से ही युनियन का अध्यक्ष रहे स्वर्गीय गुरूजी (शिबू सोरेन) के नीति और नियत को आत्मसात कर आज तक काम करता रहा है। आगे भी करता रहेगा।
इसलिए प्रबंधन को स्पष्ट रूप से अपनी बात से अवगत कराने और मजदूरों के आक्रोश को दिखाने के लिए आगामी 19 सितंबर को दोपहर एक बजे बीएसएल प्लांट गोल चक्कर पर हुंकार प्रदर्शन के माध्यम से दूर्गा पूजा से पूर्व इस्पात कर्मीयों को कम से कम ₹50000/= बोनस, ठेका कर्मीयों को प्रोफिट लिंक रिवार्ड स्कीम के तहत कम से कम ₹20000/=, युनियन का चुनाव, 39 महिने का बकाया एरियर, हवाई अड्डा का नाम शिबू सोरेन रखने के लिए केन्द्र को सुझाव भेजने, इन्सेंटिव रिवार्ड स्कीम मे आमूल चूल परिवर्तन, ठेका कर्मीयों को साईकिल, रात्रि, केन्टीन, हिट डस्ट भत्ता, समयबद्ध ठेका कर्मीयों का प्रमोशन, एसडब्लू का बीजीएच मे ईलाज, एस-वन से चार चक्का वाहन का गेट पास, युएसडब्लू को मोटर साइकिल पास इत्यादि 21 सूत्री मांग पत्र प्रदर्शन के माध्यम से सौंपा जायगा। उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी मांगो पर प्रबंधन सकारात्मक नही रहा तो युनियन आर पार की लड़ाई के लिए तैयार रहेगा।
बैठक मे मुख्य रूप से संचालन कर रहे संयुक्त महामंत्री शंकर कुमार, कार्यालय मंत्री आर बी चौधरी, एन के सिंह, एस के सिंह, अनिल कुमार, सी के एस मुंडा, रौशन कुमार, रमा रवानी, आई अहमद, आर आर सोरेन, जे एल चौधरी, दिलीप कुमार, सुरेश प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार, चंद्र बाउरी, ए डब्लू ए अंसारी, नासिर अहमद खान, उत्तम कुमार, संतोष महतो, बारिया तेली, जितेन्द्र कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, सुनिल चौधरी, सीतन मांझी आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त की।
![]()













Leave a Reply