एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय में 15 सितंबर को राजभाषा माह की शुरुआत किया गया। क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) रंजय सिंहा ने उद्धाटन किया।
उद्घाटन भाषण में महाप्रबंधक सिन्हा ने कहा कि रोजमर्रा के काम में हिन्दी का प्रयोग करें। इससे हिंदी के प्रचार-प्रसार में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजभाषा माह के अवसर पर हम सबको हिन्दी में अधिक से अधिक काम करने का संकल्प लेने की जरूरत है। राजभाषा माह के माध्यम से कंपनी
में राजभाषा को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया जाए। इसके लिए आवश्यक है कि सभी अधिकारी – कर्मचारी बढ – चढ़कर इन आयोजनों में भागीदारी करें।

संचालन करते हुए प्रबंधक मानव संसाधन सुरेश सिंह ने हिन्दी की अंतरराष्ट्रीय स्थिति के बारे में बताया। उन्होने कहा कि आज हिन्दी देश की सर्वाधिक लोकप्रिय भाषा है। सम्पूर्ण देश में इसके बोलने व समझने वाले अधिक हैं। कहा कि राजभाषा माह का मुख्य उद्देश्य कार्यालय में राजभाषा के प्रति एक सकारात्मक माहौल बनाना है। इस अवसर पर यूनियन नेता विनय कुमार सिंह, आर उनेश, विकास सिंह, महारूद्र सिंह, महेंद्र चौधरी सहित महाप्रबंधक कार्यालय कर्मी अरुण कुमार व अरविंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply