Advertisement

जैक अध्यक्ष पद पर डॉ अनिल कुमार महतो की नियुक्ति की अधिसूचना जारी

प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) के अध्यक्ष पद पर डॉ अनिल कुमार महतो (Dr Anil Kumar Mahato) के नाम की अधिसूचना सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। झारखंड स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की तरफ से 18 जनवरी को अधिसूचना जारी की गयी है।

जानकारी के अनुसार बीते दिसंबर माह में राज्य (State) के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जैक अध्यक्ष के रूप में विनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय धनबाद के डॉ अनिल कुमार महतो और उपाध्यक्ष पद पर डॉ विनोद कुमार सिंह को नियुक्त किये जाने की घोषणा की थी।

पर इस संबंध में विभागीय स्तर पर अधिसूचना जारी नहीं की गयी थी। जैक अध्यक्ष अरविंद सिंह का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अध्यक्ष का पद सितंबर 2021 से खाली पड़ा था।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand academy council), जैक अध्यक्ष का चयन योग्यता के आधार पर 10 दिसंबर को हुआ। लॉटरी में डॉ. अनिल कुमार महतो का नाम सामने आया था। डॉ महतो का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *