प्रदेश अध्यक्ष ने किया मनोनीत
एस.पी.सक्सेना/ रामगढ़ (झारखंड)। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का रामगढ़ जिलाध्यक्ष मो.गुलजार को बनाया गया है। गुलजार को राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने मनोनीत किया है। गुलजार को जिलाध्यक्ष बनाये जाने से रामगढ़ के राजद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
मो.गुलजार को राजद का रामगढ़ जिलाध्यक्ष बनाये जाने को लेकर 7 जुलाई को रामगढ़ के भानु यादव कॉम्प्लेक्स परिसर में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यहां उपस्थित राजद कार्यकर्ताओं ने नये जिलाध्यक्ष का स्वागत फूल-माला पहनाकर किया। समारोह में उपस्थित प्रदेश महासचिव भानु प्रसाद यादव ने कहा कि मो.गुलजार को जिलाध्यक्ष बनाये जाने से यहां पार्टी की मजबूती को बल मिलेगा और पार्टी पहले से ज्यादा सशक्त होकर जनसेवा का कार्य करने में सक्षम होगा। समारोह को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
समारोह की अध्यक्षता रामगढ़ जिला राजद प्रवक्ता सुबोध कुमार तथा संचालन हाजी वाहिद अंसारी ने किया। समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश प्रसाद यादव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कौशर जहाँ, अजय कुमार प्रजापति, राजकुमार केसरी, सगीर अंसारी, नौशाद हसन, मो.आजाद, शैलेन्द्र सिंह, महबूब सिद्दिकी, शौकत खान, गोबिंद करमाली, आलोक उपाध्याय, हरी मरांडी, मो.तौसिफ, आशा देवी, पिंकी देवी, शीला देवी आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply