एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के नए महाप्रबंधक अजय कुमार बिजय सिंह (एकेबी सिंह) ने 31 मार्च को क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए महाप्रबंधक संजय कुमार से चार्ज लिया।
ज्ञात हो कि निवर्तमान महाप्रबंधक संजय कुमार के सेवानिवृत्त होने पर उनके स्थान पर मुख्यालय से आये महाप्रबंधक सिंह को कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक का कार्य भार दिया गया। वे पूर्व में वर्ष 2015-16 में कथारा कोलियरी में परियोजना पदाधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं।

इस अवसर पर महाप्रबंधक एकेबी सिंह ने बताया कि सभी के सहयोग से इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने और बेहतर उत्पादन करने का वे प्रयास करेंगे। मौके पर निवर्तमान महाप्रबंधक संजय कुमार ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक कार्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्ष सहित क्षेत्र के विभिन्न परियोजना के परियोजना पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply