रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल बोकारो में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिका, विद्यालय कर्मी तथा छात्र-छात्रा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण तथा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, मिथिला सांस्कृतिक परिषद् के महासचिव नीरज चौधरी, सचिव दिलीप कुमार झा और कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार झा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन से की गयी।
समारोह में विद्यार्थियों ने एक दिन के लिए शिक्षकों की भूमिका निभाई और आकर्षक वेशभूषा में संगीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियां देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए देव दुलाल मित्रा, अनूप कुमार, रागिनी झा, रीता कुमारी एवं कुमारी नीतू को सम्मानित किया गया तथा सभी शिक्षकों को उपहार भेंट किए गए। मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने शिक्षकों को समाज और राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। सचिव दिलीप कुमार झा व महासचिव नीरज चौधरी ने शिक्षकों के दीर्घकालिक प्रभाव और योगदान को रेखांकित किया। प्राचार्य अमर प्रसाद ने डॉ राधाकृष्णन के योगदान को याद किया।
![]()













Leave a Reply