Advertisement

डीएवी तेनुघाट में हवन के साथ नए शैक्षिक सत्र की शुरूआत

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के तेनुघाट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल पिछले 23 वर्षों से शिक्षा की अलख जगाता रहा है।

जानकारी देते हुए 6 अप्रैल को डीएवी तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने बताया कि प्रातः नन्हें-मुन्हे बच्चे अपनी पहली पाठशाला में पहला कदम रखते हुए दिखें तो वहीं नई कक्षाओं में नए ड्रेस, नई किताबें के साथ प्रवेश पाने से उत्साहित दिखें। कहा कि 6 अप्रैल से विद्यालय परिसर में हवन के साथ शैक्षिक सत्र 2026-27 की कक्षाओं में पठन-पाठन कार्य का शुभारंभ किया गया।

प्रातः प्रार्थना सभा के पश्चात संस्कृत शिक्षक द्रविण कुमार कर के निर्देशन में प्राचार्या स्तुति सिन्हा एवं कक्षा तीसरी के सभी छात्र-छात्राएँ कक्षाध्यापिका काजल कुमारी के साथ वैदिक हवन में शामिल हुए, तदनन्तर पठन-पाठन कार्य प्रारंभ हुआ। साथ हीं विद्यालय प्रशासन ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर योगेन्द्र प्रताप, लक्ष्मी गुप्ता एवं शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *