Advertisement

मुख्यमंत्री के सोनपुर पहुंचने पर एनडीए नेताओं ने किया भव्य स्वागत

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 17 अप्रैल को सारण जिला के हद में बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में पहुंचते ही स्थानीय एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सोनपुर के भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्रीहरिहर नाथ और सम्राट चौधरी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।

मौके पर पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह, राणा रणधीर सिंह, जनक सिंह, रणधीर कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, छोटी कुमारी, मंटू सिंह पटेल, भाजपा विधान पार्षद सच्चिदानंद राय, सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह सहित जदयू और भाजपा के सारण जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू, सुनील कुमार सिंह, नमामि गंगे के जिला संयोजक सुनील दुबे, उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार छोटू, संजीत कुमार, दीपक शर्मा, नरेश सिंह, धनंजय सिंह, दिव्यांशु गौतम, अजय सिंह, पवन शर्मा, राकेश कुमार दांगी, अनिल सक्सेना व् बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ी, जिससे माहौल पूरी तरह राजनीतिक और धार्मिक उत्साह से सराबोर दिखा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *