जैनामोड़ की सभा में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में दिगजों ने मांगा समर्थन
एस. पी. सक्सेना/ए. के. जयसवाल/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी गिरिडीह संसदीय लोकसभा क्षेत्र विजया जाधव के समक्ष 6 मई को एनडीए समर्थित आजसू पार्टी प्रत्याशी सीपी चौधरी ने अपना नामांकन किया। उन्होंने चार सेट में नामांकन पर्चा दाखिल किया।
इस अवसर पर गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए आजसू पार्टी की ओर से बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ स्थित खेल मैदान में जन आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया। जैनामोड़ में आयोजित जनसभा की अध्यक्षता चतरा सांसद सह गिरिडीह चुनाव प्रभारी सुनील सिंह एवं संचालन भाजपा जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने किया।

उक्त जनसभा में भाजपा, आजसू, जदयू, लोजपा के पुराने से लेकर कई नए दिग्गज मंचासिन थे। सबों ने झारखंड सरकार तथा विपक्ष के जन विरोधी रवैये की तीव्र भत्सर्ना करते हुए गिरिडीह प्रत्याशी चौधरी के पक्ष में वोट मांगे। मंच पर वक्ताओं द्वारा झारखंड के सभी 14 सीट एनडीए की झोली में जाने का विश्वास जताया गया।
सड़क से लेकर मंच परिसर तक आदिवासी नृत्य तथा श्रीराम-सीता की गाजे बाजे के साथ आकर्षक झांकी निकालकर आगंतुको का स्वागत किया गया।
सभा में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, आजसू सुप्रीमो सह झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, हजारीबाग प्रत्याशी मनीष जयसवाल, धनबाद प्रत्याशी सह बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटूल, आदि।
गिरिडीह के निर्भय सहाबादी, बहादुर दुबे, गोमियां के पूर्व विधायक छत्रुराम महतो, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत यादव, पूर्व विधायक उमाकांत रजक, जगन्नाथ राम, प्रदेश किसान मोर्चा के अर्जुन सिंह, बासुदेव मिश्रा, आजसू के केंद्रीय महासचिव काशीनाथ सिंह, केंद्रीय सचिव संतोष महतो, रांची नगर अध्यक्ष मीना देवी, आदि।
जैनामोड़ के प्रभात मिश्रा, संतोष महतो, भाजपा के बेरमो विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण नायक, भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष सह बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, अंगवाली मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा, भाजपा बोकारो जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, विनोद महतो सहित सैकड़ो गणमान्य व् हजारों की संख्या में आजसू, भाजपा समर्थक उपस्थित थे।
इस अवसर पर जैनामोड़ के एक होटल परिसर में गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी के बावत जनता की प्रतिक्रिया को लेकर पुछे गये सवाल पर चतरा सांसद सुनील सिंह ने कहा कि विपक्षी नेताओं द्वारा नैरेटिव सेट कर प्रत्याशी को बदनाम करने की साजिश की जा रही है, जबकि गिरिडीह की जनता केवल मोदी के विकास कार्यों को देखकर मतदान करेगी।

यहां बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटूल से 6 मई को बोकारो के सेक्टर पांच स्थित मजदूर मैदान में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा जनसभा में पूर्व के झारखंड के रघुवर सरकार के कार्यकाल में ग्यारह लाख राज्य के गरीबों को उपलब्ध लाल कार्ड को रद्द कर लाभ से बंचित किए जाने के जबाब में कहा कि रघुवर दास सरकार में ग़रीबी हटाओ पर जोर देते हुए वास्तविक गरीबों को उनका हक दिया गया था, न कि गरीबों के नाम पर सक्षम द्वारा लाल कार्ड बनवाकर गरीबों का हकमारी कर रहे थे। यह मुख्यमंत्री सोरेन को समझने की जरूरत है। उन्हें अपने कार्यकाल की कोई उपलब्धि याद नहीं तो अनर्गल बाते करते है।
![]()













Leave a Reply