Advertisement

जेईई मेंस क्लियर कर नावाडीह की दीपिका ने रोशन किया प्रखंड का नाम

दीपिका ने पहले अटेम्प्ट में 97.06 प्रतिशत मार्क्स के साथ जेईई मेन्स की क्लियर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कहते हैं, अगर हौसला बुलंद हो और कुछ करने का जज्बा हो तो कोई काम कठिन नहीं है। ऐसा ही उदाहरण पेश की है बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के खरपिटो रहिवासी दीपिका कुमारी ने।

दीपिका ने अपने पहले प्रयास में ही परीक्षा में अपने परिवार के साथ पूरे नावाडीह प्रखंड का नाम रोशन की है। जब कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प साथ मिलते हैं, तब सफलता की कहानी जन्म लेती है। ऐसा ही एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं खरपीटो की दीपिका कुमारी की। जानकारी देते हुए दीपिका ने 22 अप्रैल को बताया कि उन्होंने अपनी हाई स्कूल अमृता विद्यालय उल्लाल उपनगर बैंगलोर व इंटरमीडिएट की शिक्षा इंदपू कॉलेज बैंगलोर से पूरी की। उसके बाद उन्होंने जेईई मेन्स की तैयारी शुरू कर दी और बिना कोचिंग किए ही दिन-रात पढ़ाई कर परीक्षा दी। कहा कि पहले ही प्रयास में उसने एग्जाम पास कर नावाडीह प्रखंड समेत स्कूल व कॉलेज का नाम रोशन की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *