Advertisement

आगामी 13 अगस्त को व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगा

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकार समिति के निर्देशानुसार आगामी 13 अगस्त को व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में आभासी, ऑनलाइन मोड या हाइब्रिड मोड में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने 13 जुलाई को दी।

उन्होंने बताया कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय आपराधिक मामले, पराक्रम विलेख की धारा 138 के मामले, बैंक ऋण के मामले, मोटर यान दुर्घटना से संबंधित मामले, दुर्घटना सूचना प्रतिवेदन एवं राज्य परिवहन विभाग से संबंधित मामले, वैवाहिक विवाद से संबंधित मामले, उत्पाद अधिनियम, विद्युत अधिनियम, वन अधिनियम से संबंधित मामले, श्रमिक विवाद, भू अर्जन, बिजली, आदि।

पानी बिल से संबंधित मामले, सेवा से संबंधित भुगतान, भत्ते और सेवा निवृत्त लाभ, राजस्व एवं अन्य दिवानी मामले, दाखिल खारिज, बंटवारा, किरायादारी, विशिष्ट अनुतोष अधिनियम, सूखाधिकार से संबंधित वाद तथा अन्य मामले को आपसी मेल से त्वरित निःशुल्क निष्पादन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इसे लेकर मुकदमों का प्री सेटेलमेंट भी 1 जुलाई से शुरू हो गया है। जो भी व्यक्ति राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामलों का निष्पादन कराना चाहते हैं वह खुद या अपने अधिवक्ता द्वारा आवेदन देकर न्यायालय में उपस्थित होकर मामले का निष्पादन करवा सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *