Advertisement

गौशाला परिसर में नरेश मिश्रा ने लगाए पीपल के पौधा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। विहंगम योग संत समाज अंगवाली के संस्थापक नरेश मिश्रा ने 19 जुलाई को देर शाम स्थानीय बड़कीटांड़ (विवाह मंडप के पीछे) में संचालित श्रीराधे श्याम गौशाला परिसर में एक पीपल के पौधा लगाया। उन्होंने इस पौधा को अपने आवास के पिछवाड़े उगे हुए स्थल से निकालकर वहां पर ले गए और उसे रोपकर सींचाई की।

मौके पर उपस्थित फुसरो के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं डॉ रवींद्र उषा चेरीटेबल ट्रस्ट की संचालिका डॉ उषा सिंह ने मिश्रा की कर्तव्यनिष्ठ एवं परोपकार की भावना की काफी सराहना की।

उन्होंने यह भी कहा कि इस पीपल का पौधा एक दिन वृक्ष का रूप धारण कर सबको शीतलता भरी छांव प्रदान करेगा। ज्ञात हो कि, ग्रामीणों की सहमति से बने इस गौशाला में डॉ सिंह द्वारा नियमित निगरानी की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *