Advertisement

फुसरो में नंदू रसोई का शुभारंभ, युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरणा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में 15 सितंबर को एक नई पहल की शुरुआत गयी। बताया जाता है कि अनुमंडल के फुसरो स्थित केंद्रीय अस्पताल ढोरी के समीप नंदू रसोई का विधिवत शुभारंभ किया गया।

नंदू रसोई के शुभारंभ के अवसर पर फुसरो की सुप्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ उषा सिंह, जिप सदस्य नीतू सिंह, बेरमो चैम्बर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक दिनेश सिंह, अध्यक्ष आर. उनेश तथा कार्यकारी अध्यक्ष पिन्टू सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रसोई का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी मौजूद रहे।

सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में अधिकांश युवा केवल नौकरी की तलाश में भटकते रहते हैं, जबकि कुछ युवा अपनी मेहनत और साहस से खुद का रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। नंदू रसोई की शुरुआत इसी सोच का परिणाम है, जो न केवल उद्यमिता को बढ़ावा देगा बल्कि स्थानीय रहिवासियों को किफायती दर पर भोजन उपलब्ध कराएगा।

उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या का समाधान केवल सरकारी नौकरी में नहीं है, बल्कि छोटे-छोटे उद्यम और रचनात्मक प्रयास भी युवाओं को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। इस अवसर पर यह भी अपील की गई कि समाज को ऐसे नवयुवकों का हौसला बढ़ाना चाहिए, जो खुद के पैरों पर खड़े होकर दूसरों के लिए भी रोजगार का अवसर पैदा कर रहे हैं। उपस्थित गणमान्य ने नंदू रसोई में तैयार व्यंजनों का स्वाद भी चखा और इसे सराहनीय पहल बताया।

नंदू रसोई के प्रोपराइटर रामानुज सिंह ने इस अवसर पर कहा कि नंदू रसोई में मांसाहारी व् शाकाहारी दोनों प्रकार का भोजन उपलब्ध है। कहा कि उचित मूल्य पर शुद्ध भोजन देने का काम नंदू रसोई के द्वारा किया जाएगा। कहा कि नंदू रसोई में मटन हांडी विशेष रूप से बनाया जाएगा। मौके पर मिंटू सिंह, दिपक सिंह, विकास सिंह, राजेश कुमार सिंह, अविनाश सिंह, अनुग्रह सिंह, अवधेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *