Advertisement

सावन की एक शाम घर में काम करने वाली महिलाओं के नाम

तिरुपति संस्था ने मनाया सावन महोत्सव सह मिलन कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। तिरुपति संस्था के बैनर तले सावन महोत्सव सह मिलन कार्यक्रम संस्था के बोकारो शहर के सेक्टर 2A स्थित कार्यालय परिसर में 30 जुलाई को धूमधाम से मनाया गया। जिसमें घरों में दिन रात काम करने वाली सहयोगी महिलाओं ने भाग लिया।

सावन महोत्सव के अवसर पर शिव पार्वती को नमन करते हुए मुख्य अतिथि तिरुपति संस्था की अध्यक्षा शैला मनोरमा खलको द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। महोत्सव का संचालन एवं अध्यक्षता संस्था की सचिव संगीता तिवारी ने की।

इस अवसर पर संस्था के सचिव संगीता तिवारी ने कहा कि सावन माह हम सुहागिनों के लिए बहुत ही पवित्र महीना होता है। इस माह में हिन्दू आस्था के अनुसार भगवान भोले शंकर और मां पार्वती की कृपा सब पर बनी रहती है। हमारी संस्था भगवान भोले शंकर और मां पर्वती से यही प्रार्थना करती है कि हमारे राज्य और देश में खुशहाली, अमन-चैन के साथ सभी स्वस्थ रहें।

मौके पर संस्था के कोषाध्यक्ष सुनिता देवी, दीपिका उपाध्याय, पूजा मिश्रा, सविता तिवारी, रजिया बेगम, सुजाता सिंह, संगीता सिंह, रीना सिंह, रिंकू सिंह, विद्या सिंह, शर्मिला सिंह, वंदना सिंह, अंजू तिवारी, नूपुर कुमारी, हरमीत कौर, छोटी मंजू , जेबा आरिफ, सीमा कौर, शैल तिवारी, पूर्वी दत्ता, पीहू दत्ता, मीरा शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

महोत्सव में संगीत, नृत्य, बलून पार्टनर सहित बहुत सारे गेम का लुत्फ उठाते हुए अंत में सभी को पुरस्कार एवं सुहाग की निशानी सामग्री के साथ सेनिटाइजर, पैड का वितरण कर सावन मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ हीं सदा सुहागन एवं स्वस्थ रहने की प्रार्थना सावन के इस पवित्र महीना में भगवान भोले शंकर और माता पार्वती से की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *