प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर नगर निगम के मुसापुर वार्ड नंबर 28 रहिवासी 54 वर्षीय चंदेश्वर महतो की 8 जून को करंट लगने से मौत हो गयी। मृतक बिल्डिंग मिस्त्री थे। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने मुख्य सड़क को पुरी तरह जाम कर दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद देर रात्रि सड़क जाम हटा।
जानकारी के अनुसार समस्तीपुर औद्योगिक प्रांगण ऐलोथ स्थित मुर्गीदाना फैक्ट्री में बिल्डिंग मिस्त्री चंदेश्वर महतो की बिजली का करंट लगने से मौत हो गयी। मृतक का शव मुर्गीदाना फैक्ट्री में रखकर आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरु किया गया। कर्मचारी संघ ऐक्टू नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने मृतक के परिवारजनों को 10 लाख रूपए मुआवजा देने तथा दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं फैक्ट्री प्रबंधक द्वारा मुआवजा देने में आनाकानी करने के खिलाफ फैक्ट्री पर कार्रवाई की मांग को लेकर घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों तथा रहिवासियों ने फैक्ट्री के समीप समस्तीपुर- मुसरीघरारी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
बाद में देर संध्या प्रशासनिक दबाब तथा बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए फैक्ट्री प्रबंधक द्वारा 2 लाख रूपये मुआवजा मृतक के पुत्र पंकज महतो को सौंप देने, साथ ही इंश्योरेंस, दुर्घटना बीमा आदि का लाभ देने, घटना के जिम्मेवार पर कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद सड़क जाम समाप्त किया गया। इसके बाद मृतक के शव को पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया।
![]()













Leave a Reply