धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में जोबर पंचायत भवन में 23 जुलाई को प्रज्ञा केंद्र के द्वारा आधार कार्ड पंजीकरण और अपडेट करने का कार्य शुरू किया गया। केंद्र का विधिवत उद्घघाटन पंचायत के मुखिया चेतलाल महतो के द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर मुखिया चेतलाल महतो ने कहा कि इस केंद्र के खुल जाने से आसपास के रहिवासियों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि आधार से किसी भी तरह के अपडेट यथा जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, पैसा जमा एवं निकासी, नाम शुद्धीकरण के लिए प्रखंड मुख्यालय या बैंक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब हमारे पंचायत में ही आधार पंजीकरण केंद्र उपलब्ध हो गई है।
प्रज्ञा केंद्र संचालक रामेश्वर महतो ने कहा कि विगत कई वर्षों से पंचायत के विभिन्न प्रज्ञा केंद्र सेंटरों में आधार कार्ड से संबंधित कार्य बंद था। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियां हो रही थी। पंचायत से 25 किलोमीटर दूरी तय करके आधार कार्ड बनवाने के लिए जाना पड़ता था। अब यह सुविधा अपनी पंचायत में ही मिलेगा। उन्होंने बताया कि उक्त केंद्र प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। सुविधा मिल जाने से गांव के ग्रामीण रहिवासियों ने भी खुशी जाहिर की है।
उद्घघाटन के मौके पर उपस्थित गाल्होवार पंचायत के प्रज्ञा केंद्र संचालक डेगलाल महतो ने बताया कि उन्होंने सीएससी के अधिकारी से आग्रह कर जल्द से जल्द गाल्होवार पंचायत में भी आधार कार्ड पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
यहां उपरोक्त के अलावा पंचायत समिति सदस्य कैलाश महतो, वार्ड सदस्य उमेश महतो, नागेश्वर महतो, सुरेश महतो, तेजराम मरांडी, तुलसी सिंह, जीवाधन महतो, विशेश्वर महतो, अजीत कुमार, कुंदन कुमार, तुलसी महतो, पोखलाल महतो, खिरोधर महतो, महेश सिंह इत्यादि सैकड़ों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply