Advertisement

दो सौ करोड़ की जमीन खरीद मामले पर स्थिति स्पष्ट करे सांसद पुत्री व् मंत्री पिता-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी एवं उनके मंत्री पिता अशोक चौधरी की मिलीभगत से लगभग 2 सौ करोड़ रूपए की जमीन खरीद की लगे आरोपों की जांच कर कारवाई की मांग भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की है।

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर द्वारा समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी एवं उनके पिता बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर लगे आरोप मीडिया में आने पर 20 सितंबर को प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाकपा माले नेता सिंह ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की भाजपा-जदयू सरकार से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यह भ्रष्टाचार से जुड़ा गंभीर आरोप है। इससे जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती शर्मशार है। चौक-चौराहें पर चर्चा है कि आखिर सांसद, विधायक, मंत्री को इतनी बड़ी राशि कहां से आती है। इस गंभीर मामले में समस्तीपुर सांसद से आगे आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समस्तीपुर वासियों के समक्ष वस्तु स्थिति स्पष्ट करने की उन्होंने मांग की है।

विदित हो कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीते 19 सितंबर को प्रेस वार्ता के जरिए पिता-पुत्री द्वारा मिलीभगत कर एनजीओ मानव वैभव विकास ट्रस्ट के माध्यम से सांसद शांभवी चौधरी व परिजनों के नाम पर 2 सौ करोड़ रूपये की जमीन खरीद करने का आरोप लगाया है। कहा कि बिक्रम में मात्र 10 लाख रुपए में सांसद के नाम पर 23 कट्ठा जमीन खरीदने एवं इनकम टैक्स का नोटीस मिलने के बाद पुनः 25 लाख रूपए तथाकथित विक्रेता मंत्री का पीए योगेंद्र दत्त के खाता में ट्रांसफार्मर किये जाने का आरोप लगा है।
उन्होंने कहा कि मीडिया में मामला आने पर समस्तीपुर जिले के चौक-चौराहें पर इसकी चर्चा सरेआम हो रही है। क्षेत्र की जनता हतप्रभ है कि इतनी बड़ी राशि आखिर कहां से किसी सांसद और मंत्री के पास आता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *