प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में माराफारी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-32 पर ऋतुडीह के समीप 7 अप्रैल को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूटी सवार मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को स्थानीय रहिवासियों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित गिट्टी लदे ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर गिर गई, जिसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रिंकू देवी के रूप में की गई है, जबकि घायल पुत्री दिव्या कुमारी का इलाज चल रहा है। दोनों सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-3 सी रहिवासी बताई जा रही हैं।
बताया जाता है कि उक्त सड़क हादसे के विरोध में आक्रोशित स्थानीय रहिवासियों ने ऋतुडीह के समीप हाईवे को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही माराफारी थाना पुलिस समेत अन्य थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और क्रूद्ध रहिवासियों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास की। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चालक की तलाश की जा रही है।
![]()













Leave a Reply