Advertisement

जगन्नाथपुर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मनी जयंती

बाबा साहब ने भारत में बौद्ध धर्म का पुनरुद्धार किया-सोनाराम सिंकु

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में प्रखंड कांग्रेस कार्यालय जगन्नाथपुर में जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु की उपस्थिति में 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु ने की।

मौके पर विधायक सिंकु ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर और भगवान बुद्ध का संबंध समानता, तर्क और मानवतावाद पर आधारित था। कहा कि 14 अक्टूबर 1956 को नागपुर में, बाबासाहेब ने अपने लाखों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाकर भारत में बौद्ध धर्म का पुनरुद्धार किया। उन्होंने बौद्ध धर्म को चुना क्योंकि यह करुणा, विवेक और समता की शिक्षा देता है, न कि ईश्वर या आत्मा के बोझ को। कहा कि इसमें कोई ‘ईश्वर’ या आत्मा का बोझ नहीं था, बल्कि नैतिकता सर्वोपरि थी।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु, आफताब आलम, आबिद हुसैन, विपिन लागुरी, सोमनाथ सिंकु, रंजन गोप, रंजीत गगराई, रोशन पान, राजू हेंब्रम, सरफराज आलम, बबलु गोप, हरीश चन्द्र पान, सागर लागुरी, शाहरूख अली, पप्पु अहमद, मिथुन तिरिया, जग्गू केराई, महेंद्र तांती, रंजीत सिंह कुंटिया, आरिफ, संजय सिंकु, नफ़ीस अंसारी, गुरा हेस्सा, आबिद इक़बाल आदि कांग्रेस पार्टी के सदस्यगण मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *