अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। सामान्य प्रशासन विभाग पटना (बिहार) के सचिव मोहम्मद सुहेल ने बिहार में जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण के लिए पायलट प्रोजेक्ट के प्रारंभिक परीक्षण में उपस्थित 7 पर्यवेक्षक एवं प्रखंड के 42 प्रगणकों से कार्यों के सम्बंध में फीड बैक लिया।
वैशाली जिला के हद में लालगंज प्रखंड के सभागार में 12 मार्च को आयोजित इस बैठक में अपर समाहर्ता वैशाली, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी वैशाली, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी लालगंज भी उपस्थित थे।
बैठक में सचिव द्वारा सबसे पहले उपस्थित पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों के समक्ष आने वाली कठिनाइयों की एक-एक कर जानकारी प्राप्त की गई। सभी के द्वारा उठाए गए समस्याओं का बारी-बारी से निदान निकाला गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण की गणना आगामी 15 अप्रैल से 15 मई तक होना तय है।

उन्होंने कहा कि आप लोग यह गणना विल्कुल सही तरीके एवं अचूक रूप से करें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान द्वितीय चरण की गणना प्रारंभ होने से पहले कर दी जाएगी।उन्होंने मोबाइल ऐप के लिए प्रगणको एवं पर्यवेक्षकों की राशि बांटने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि मोबाइल ऐप की राशि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी-सह-चार्ज अधिकारी को आवंटित कर दिया गया है।
![]()












Leave a Reply