Advertisement

महिलाओं के लिए काम कर रही है केन्द्र की मोदी सरकार-मंत्री

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह 17 फरवरी को बोकारो जिला के हद में कसमार पहुंचे।

कसमार पहुंचने पर विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन ने प्रखंड के फार्मटांड़ मे झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा संचालित कसमार आजीविका संसाधन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने महिला समूहों द्वारा मुर्गी पालन कर अंडे का उत्पादन करते हुए आत्मनिर्भर बनने पर महिलाओं की प्रशंसा की। वहीं मंत्री ने पशुपालन कार्य, लौह संकुल, पलाश मार्ट, मुर्गी पालन व कृषि कार्य से सम्बंधित सटाॅलों का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को कई प्रकार की योजनाओं से जोड़ने का काम कर रही है। आने वाले दिनों मे एक-एक समूहों को उनकी कुशलता के अनुसार ऋण देकर उसे आत्मनिर्भर बनाने का काम करेंगी।

उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर करने में लगी है। मंत्री ने यह भी कहा कि जो महिलाएं कल तक घर से बाहर नहीं निकलती थी, आज पूरे परिवार का सहारा बनी हुई है। समूह की अधिकांश महिलाएं अपना अलग-अलग व्यवसाय कर रही है।इनके व्यवसाय के माध्यम से पूरा परिवार खुशहाल हो रहा है।
विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि आकांक्षी प्रखंड में बोकारो जिला भी है, जहां स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष जोर दिया गया है।

इसकी सीधी मांनिटरिग भारत सरकार करती है। कहा कि बोकारो के अलावा झारखंड के 34 प्रखंड़ो को आकांक्षी प्रखंड मे शामिल किया गया है। फिलहाल बोकारो मे इसकी स्थिति काफी अच्छी है। स्वास्थ्य एवं पोषण, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास, आधारभूत संरचना और प्रखंड सामाजिक उत्थान पर काम करेंगी।

मौके पर डीएफओ रजनीश कुमार, बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ, कसमार बीडीओ नम्रता जोशी, डीपीएम अनिल डुंगडुंग, जिला योजना पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, वरीय लेखा पदाधिकारी पंकज दुबे, जेएसएलपीएस बीपीएम मनोज यादव, राजकुमार, मनरेगा वीपीओ मार्ट मोहित, केन्द्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा समिति के उपाध्यक्ष विष्णुचरण महतो व सदस्य आनंद महतो सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *