Advertisement

अग्निशमन सेवा सप्ताह में बोकारो के स्कूल, अस्पताल व् मॉल में मॉक ड्रिल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो शहर में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है जन-जागरूकता अभियान। इसी क्रम में 20 अप्रैल को बोकारो अग्निशमालय की टीम ने शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विशेष जागरूकता शिविर और मॉक ड्रिल का आयोजन किया।

​अभियान के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने डीपीएस बोकारो, डीएवी सेक्टर थ्री, बोकारो मॉल, एम बाजार, सत्यम अस्पताल और नटखट स्वीट्स जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुँचकर आमजनों को आग से होने वाले खतरों और उससे निपटने के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

​जानकारी के अनुसार जागरूकता अभियान का नेतृत्व अग्निशमन पदाधिकारी भगवान ओझा ने किया। उनके साथ टीम में सब-ऑफिसर शिवनारायण लोहार, प्रधान अग्निक चालक राजा राम मोहंती, राघवेंद्र कुमार सिंह एवं प्रवीण टोप्पो सक्रिय रूप से शामिल रहे। अधिकारियों ने विभिन्न उपकरणों का प्रदर्शन कर उपस्थित जनों को आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहने का प्रशिक्षण दिया।

​मॉक ड्रिल के माध्यम से टीम ने दिखाया कि यदि किसी भवन या मॉल में अचानक आग लग जाए, तो बिना डरे किस प्रकार अग्निशमन यंत्रों का उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान संस्थानों के कर्मचारियों और आम जनता ने भी मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया और आग बुझाने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *