रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो में 14 से 20 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतिम दिन 20 अप्रैल को डीपीएस बोकारो की प्राइमरी इकाई में भव्य मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
झारखंड अग्निशमन सेवा विभाग के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हे विद्यार्थियों, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को आग से बचाव के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।
अग्निशमन पदाधिकारी भगवान ओझा ने छात्रों को बताया कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय सही तकनीक अपनाना ही सबसे बड़ा बचाव है। मॉक ड्रिल के दौरान कृत्रिम आग लगाकर फायर टीम ने फोम, पाउडर और ऑक्सीजन कट-ऑफ तकनीकों का प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आग की श्रेणियों यथा ए, बी, सी और डी की जानकारी दी और अग्निशामक यंत्र चलाने का अनुभव भी कराया। मौके पर डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ ए. एस. गंगवार ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें सुरक्षित भविष्य के लिए तैयार करते हैं।
![]()













Leave a Reply