Advertisement

बसेरिया में विधायक ने ढाई करोड़ का सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में बेरमो विधानसभा के चांदो पंचायत के बसेरिया, कुसमाटांड़ में 16 नवंबर को देर शाम बेरमो विधायक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

जानकारी के अनुसार विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने डीएमएफटी कोष से बसेरिया ग्राम सीमा से खेतको विशपुआ पुल तक 5.30 किमी दूरी तक सड़क निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया। बता दें कि, इस योजना की लागत लगभग ₹ ढाई करोड़ बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार ठिठुरन में शिलान्यास स्थल पर सांयकाल दो घंटे तक स्थानीय ग्रामीण, पार्टी प्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं को विधायक की प्रतीक्षा करनी पड़ी। हालांकि देर से पहुंचने पर विधायक ने भी महसूस किया।

मौके पर जिप सदस्य अशोक मुर्मू, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कुलदीप सिंह, चांदो पंचायत की मुखिया गीता देवी, पूर्व मुखिया राजेंद्र नायक, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, विधायक के कार्यालय सचिव अभय ठाकुर, आदि।

संवेदक डीएन राय, अशोक मंडल, बिनोद प्रसाद नायक, राजेंद्र सिंह, गुलजार गोराई, रवींद्र सिंह, भगवान दास, बाजुन मुर्मू, वीरेंद्र मरांडी, अमर सिंह, सुरेंद्र हेंब्रम, ब्रजेश सिंह, सिकंदर भुइयां सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय महिला, पुरुष, बच्चे उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *