Advertisement

विधायक के भतीजा के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मंत्री, विधायक, मेयर व् राज्य के गणमान्य

प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के घुटियाटांड़ कॉलोनी रहिवासी हरेंद्र कुमार सिंह के सुपुत्र एवं बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह के भतीजे स्वर्गीय अमित सिंह का 11 अप्रैल को श्राद्ध कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक के भतीजा के श्राद्धकर्म में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री योगेन्द्र प्रसाद व मंत्री बिलसन कागंडी मुख्य रूप से शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार बेरमो विधायक के भतीजा के श्राद्ध कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा धनबाद के मेयर संजीव सिंह, विधायक ममता देवी, विधायक भूषण बाड़ा, भाजपा विधायक राज सिन्हा, गिरिडीह के पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, राज्य के पूर्व मंत्री कमलेश सिंह, झारखंड गौ सेवा के अध्यक्ष राजीव रंजन, औरंगाबाद के पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह, सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिंहा, बीएंडके जीएम एस के झा, अमलो पीओ राजीव कुमार सिंह व एसडीओसीएम कल्याणी पीओ शैलेश प्रसाद, वरीय प्रबंधक एचआर सुरेश सिंह, आदि।

झामुमो केन्द्रीय सदस्य हीरालाल मांझी, बेरमो थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव, गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय सिंह, आरसीएमयू नेता अजय कुमार सिंह, अंजनी त्रिपाठी, दिगंबर महतो, बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष छेदी नोनिया, स्वांग दक्षिणी पंचायत के पुर्व मुखिया धनंजय सिंह, बैद्यकारो के पुर्व मुखिया ललन सिंह, पुर्व मुखिया बांध पंचायत के मुखिया मुरली देवी के पुत्र समाजसेवी बबलू यादव, झामुमो नेता रंजीत महतो सहित सीसीएल, राज्य सरकार और आरसीएमयू के सैकड़ो पदाधिकारी पहुंचकर दिवंगत के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *