रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। ईद-उल-फितर के खासम खास मौके पर 21 मार्च को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के गर्री स्थित विधायक प्रतिनिधि मो. शेरे आलम के आवास पर खुशनुमा माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद स्वयं उनके आवास पहुँचे और उनके परिवार के सभी सदस्यों को ईद की दिली मुबारकबाद दी।
मंत्री ने इस मौके पर कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के करीब लाने और समाज में एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने सभी अमन पसंद रहिवासियों से आपसी सद्भाव बनाए रखने और समाज को आगे बढ़ाने में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।
मौके पर स्थानीय रहिवासियों और झामुमो कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। पूरे क्षेत्र में खुशी और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि ईद-उल-फितर का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में खुशियाँ, शांति और समृद्धि लेकर आए। यह त्योहार हमें प्रेम, भाईचारे और एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को ईद की बधाई व् शुभकामनाएं दी।
![]()













Leave a Reply