प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह में कायस्थ समाज द्वारा नवनिर्मित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट का विधिवत उद्घाटन 19 अप्रैल को झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनु ने किया। इस मौक़े पर पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद समेत समाज के कई प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
बताया जाता है कि इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों द्वारा भगवान चित्रगुप्त के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर मंत्री सोनू ने कहा कि चित्रांश भवन का नाम पूर्व राष्ट्रपति के नाम कर कायस्थ समाज ने एक बेहतर प्रयास किया। इसका फायदा हर वर्गों को मिले, यह प्रयास करना है।
डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट के उद्घाटन समारोह में अधिवक्ता संघ गिरिडीह के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, अधिवक्ता संघ महासचिव चुन्नू कांत, त्रिभुवन दयाल, सतीश कुंदन, सीए दत्ता, भाजपा नेत्री पुष्पा सिन्हा, पूनम सहाय, कृष्णा सिन्हा, डॉ रितेश सिन्हा, बबलू सिन्हा, नित्यानंद प्रसाद, अभय सिन्हा, तनुजा सहाय, टिंकू सिन्हा, जय शंकर सिन्हा सिंकू, संजीव सिन्हा ढुल्लु, शिवेंद्र कुमार सिन्हा गब्बू, सुभाष कटरियार, मनीष कटरियार, बालाजी, प्रियांशु कटरियार, मयूर कटरियार समेत कायस्थ समाज के सैकड़ो रहिवासी मौजूद थे। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश सिन्हा ने किया।
![]()













Leave a Reply