Advertisement

भोजपुरी फिल्म 4 फेरे 7 वचन के ट्रेलर के चहेते लाखों दर्शक

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। भोजपुरी जुबली स्टार अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ स्टारर फिल्म 4 फेरे सात वचन के ट्रेलर को अबतक लाखों दर्शकों द्वारा देखा गया है। ट्रेलर भोजपुरी का पहला एवं नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म आर्या डिजिटल एवं यूट्यूब पर रिलीज हैं।

दर्शकों द्वारा ट्रेलर काफी पसंद भी किया जा रहा हैं। दर्शकों को बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।
भोजपुरी फिल्म 4 फेरे 7 वचन में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह एवं सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आदर्श आनंद ने अभिनय किया हैं। ट्रेलर में फिल्म की एक झलक है, जो दर्शकों को अच्छी लगी हैं। पूरी फिल्म देखने को उत्सुक हैं।

चूंकि, निरहुआ की फिल्में उनके किरदार और कहानी को लेकर विशेष रूप से चर्चा में रहती हैं। यह फिल्म भी कुछ ऐसी ही हैं। निरहुआ अपने अभिनय, किरदार और कहानी के दम पर सुपर स्टार बनें हैं एवं इसी के लिए जाने जाते हैं। सबसे खास बात इनकी फिल्में पारिवारिक और संदेशात्मक होती हैं, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होता हैं और इनकी कहानी जिंदगी से जुड़ी प्रतीत होती है। इस वजह से दर्शक निरहुआ की फिल्में ज्यादा पसंद करते हैं।

इस फिल्म को भी दर्शकों का भरपूर प्यार, आशीर्वाद और समर्थन मिलने की संभावना हैं। ट्रेलर को जिस प्रकार से दर्शकों ने सराहा है, उम्मीद हैं फिल्म को भी पसंद करेंगे।
जैसा ट्रेलर देखने से प्रतीत होता हैं फिल्म 4 फेरे 7 वचन में निरहुआ और अक्षरा सिंह पति पत्नी के किरदार में हैं। वहीं आम्रपाली दुबे का किरदार एक आईपीएस अफसर का है।

जबकि, आदर्श आनंद एक युवक के किरदार की भूमिका में हैं।कहानी पारिवारिक पृष्ठभूमि पर केंद्रित हैं और सामाजिक मुद्दे को दिखाती हैं। इस फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकार कुणाल लैंसर, शिवा शर्मा, पुष्पेंद्र राय, चंद्रकांत, सुनील यादव, रुद्र तिवारी हैं। लेखक व निर्देशक संतोष मिश्रा, निर्माता प्रदीप पांडेय एवं सुरेन्द्र कुमार हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *